Press "Enter" to skip to content

संतो की सेवा ही सबसे बडा धर्म : डॉ कुमरा जैन / Shivpuri News

साध्वियों के उपचार में सहयोग करने वाली टीम को किया समाज सम्मानित
सेवाभावी राहुल गंगवाल के कार्यो को सराहा

शिवपुरी। जैन श्वेताम्बर संघ द्वारा चातुर्मास समाप्ति पर उन सभी साधकों का सम्मान किया गया जो समाज के न होते हुये समाज की किसी भी प्रकार के कार्यो में निरंतर सेवा देते रहते है। पिछले दिनों डॉक्टर कुमरा द्वारा साध्वी जी की कंधे पर बनी गठान का सफल ऑपरेशन निशुल्क किया गया इस कार्य में डॉक्टर भगवत बंसल द्वारा एक्सरे आदि किये गये साथ ही डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता द्वारा पूर्ण उपचार का जिम्मा संभाला जिसके चलते आज सभी का सम्मान जैन समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर सेवाभावी राहुल गंगवाल का भी सम्मान करते हुये उनके द्वारा मंदिर के इन्कम टेक्स संबंधी कार्याे की सराहना की।
जैसा की सर्व विदित है कि जैन संतों के चातुर्मास कार्य पूर्ण हो चुके है और अव वे स्थान परिवर्तन कर एक जगह से दूसरी जगह जाने लगे है। दुर्गा टॉकिज के सामने जैन श्वेताम्बर मंदिर पर विराजित साध्वी शीलधर्माश्री जी आदि ठाणा 4 का भी आज सुबह 5 बजे बिहार है। वे यहां से 1000 किमी दूर जैन तीर्थ शिखर जी के लिये निकली है विहार से एक दिन पूर्व जैन समाज द्वारा निशु:ल्क भाव से जैन संतो की सेवा करने वालो का सम्मान किया गया। चातुर्मास काल के दौरान साध्वी जी के पीठ पर होने वाली गठान का सफल ऑपरेशन डॉ कुमरा एवं डॉक्टर पीएल गुप्ता द्वारा विद्यादेवी हॉस्पिटल में डॉक्टर राजेन्द्र गुप्ता के साथ मिलकर किया गया था इस पूरे कार्य में कार्य कुशलता के साथ कल्पना एक्सरे के संचालक डॉक्टर भगवत बंसल द्वारा सभी एक्सरे और डॉक्टर मुकेश जैन महावीर पैथलॉजी द्वारा समस्त जांचो को निशुल्क उपलब्ध कराया गया। संतो के प्रति इनकी सेवा भक्ति के चलते समाज के बरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा इनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के खातो का मेन्टिनेन्स करने वाले सेवाभावी राहुल गंगवाल के कार्याे को सराहते हुये उनका भी सम्मान किया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: