Press "Enter" to skip to content

महंगाई का विरोध:डीजल-पेट्रोल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को पेट्रेाल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। शिवपुरी महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन नेतृत्व में जिला महिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में केन्द्र सरकार की ओर से निरंतर बढ़ाए जा रहे पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।

विरोध प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन सौंपा।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष इंदु जैन ने कहा कि मोदी सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है। देश में पेर्टोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे अन्य जरूरी वस्तुओं के दामों में इजाफा हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहंचाने जनता पर जबरन महंगाई थोप रही है। पूरी दुनिया में में कच्चे तेल की कीमतें घ्ज्ञट रही हैं लेकिन पूरे विश्व में भारत एक ऐसा देश है जहां पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ रहे हैं। एक ओर कोरोना की मार से लोग बेरोजगार है, व्यापार बंद हैं, लोगों के हाथ में काम नहीं है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार जरूरी वस्तुओं पर टैक्स को कम करने की बजाए और बढ़ा रही है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं राजकुमारी खान, शिल्पी राठौर, राजकुमारी जाटव, रूपाली खंडेलवाल, राजकुमारी शर्मा, गीता खटीक, रविंद्र अरोरा, मीना जाटव, मीना, रानी, रामसखी जाटव, ज्योति धाकड़, संगीता खत्री, भावना अहिरवार, गीता जोशी, बिंदु जाटव, राधाा कुशवाह, शिवानी राय, प्रिया ने प्रतीकात्मक रूप् से गैस सिलेंडर रख रोटियां भी बनाकर आम जनता को खिलाई। ज्ञापन सौंपते समय सैकड़ा महिला कांग्रेस कार्यकर्ता माैजूद थीं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: