Press "Enter" to skip to content

तारपीन से कुर्ता साफ कर नाश्ता बनाने गई आरक्षक की पत्नी आग में झुलसी / Shivpuri News

शिवपुरी। भौंती थाने में पदस्थ आरक्षक दिलीप कोली की पत्नी निशा तारपीन से कुर्ता साफ करने के बाद नाश्ता बनाने चली गई। इस दौरान उसके कुर्ते ने आग पकड़ ली और वह आग की चपेट में आ गई। महिला को बेहद गंभीर स्थिति में इलाज के लिए ग्वालियर रैफर किया गया है।

 

घर की रंगाई के दौरान बिगड़ा था कुर्ता

आरक्षक दिलीप के अनुसार उसके घर में दीवाली की साफ-सफाई का काम चल रहा था। इसी क्रम में उसकी पत्नी निशा घर में रंग कर रही थी। रंग उसके कुर्ते पर लग गया तो उसने तारपीन से कुर्ते पर लगा रंग साफ किया व नाश्ता बनाने किचिन में चली गई। बकौल दिलीप निशा ने ध्यान नहीं दिया कि उसका कुर्ता तारपीन से भीगा है और वह आग के करीब चली गई जिससे कुर्ते में आग लग गई। निशा को इलाज के लिए पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल लाया गया। महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल ग्वालियर रैफर कर दिया, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

 

किया था प्रेम विवाह, होते थे झगड़े

वहीं दूसरी ओर सूत्रों की मानें तो दिलीप व निशा ने कुछ साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों में किसी न किसी बात पर आए दिन झगड़ा होता रहता था। इसी क्रम में आज भी झगड़ा हुआ और निशा ने खुद को आग लगा ली।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: