शिवपुरी। शिवपुरी जिले के बमौरकलां थाना अंतर्गत पत्नी ने पति से खाना खाने की कहा तो पति ने ब्लेड मंगाकर कर अपनी ही पत्नि पर हमला बोल दिया। और उसकी नाक काट दी। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी हैं।
जानकारी के अनुसार पूजा वंशकार पति रामप्रवेश वंशकार आए दिन शराब पीकर पत्नी से मारपीट गालीगलौच करता रहता था। साथ ही वह दो बेटियों के साथ अपनी ससुराल में रह रही है। वह रसोई बनाने का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रही है। चर्चा में पूजा वंशकार ने बताया कि वे जान से मारने की नीयत से हमला किया उसने अपने परिवार जनों से ब्लड मंगवाई ब्लड से मुझ पर बुरी तरह हमला कर दिया जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई मौके पर सूचना डायल 100 हंड्रेड को दी गई जिनके द्वारा तत्काल महिला को खनियाधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी हैं। पुलिस ने मामला संज्ञान में ले लिया हैं।
Be First to Comment