Press "Enter" to skip to content

खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर चयन ट्रायल 1 नवंबर को / Shivpuri News

शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा भारत सरकार की योजनांतर्गत जिले में खेलों इंडिया स्मॉल सेंटर माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर षिवपुरी के हॉकी टर्फ मैदान पर संचालित की जा रही है, जिसमें वर्ष 2021-22 हेतु 20 बालक, 20 बालिका हॉकी खिलाड़ियों का टेलेंट सर्च के माध्यम से चयन किया जाना है, जिस हेतु जिला स्तरीय टेलेंट सर्च समिति का गठन किया गया है। गठित समिति के सदस्यों द्वारा चयनित बालक/बालिका खिलाड़ियों को खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर में प्रशिक्षण दिया जायेगा।

खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर का चयन ट्रायल कलेक्टर अक्षय कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल के कुशल मार्गदर्शन में माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर षिवपुरी में खेलो इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर की चयन ट्रायल 1 नवंबर को सुबह 10.00 बजे से आयोजित की जा रही है, जिसमें सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ी जिनकी आयु 18 वर्ष से कम हो भाग ले सकते है, चयन ट्रायल में सम्मिलित होने वाले बालक/बालिका खिलाड़ियों को अपने साथ आयु प्रमाण पत्र हेतु (10वीं की अंक सूची, जन्म प्रमाण पत्र) आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, 03 नवीन पासपोर्ट साईज फोटो, जाति प्रमाण पत्र के मूल दस्तावेज एवं छायाप्रति अपने साथ लाना अनिवार्य है।

जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डॉ.के.के. खरे ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 नवंबर को सुबह 10.00 बजे खेल परिसर षिवपुरी में जिला स्तरीय खेलों इंडिया स्मॉल हॉकी सेंटर चयन ट्रायल की सम्पूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। जिला खेल अधिकारी ने जिले के समस्त बालक/बालिका हॉकी खिलाड़ियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उक्त चयन ट्रायल में सम्मिलित होवें।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: