Press "Enter" to skip to content

दूरसंचार वाहिनी में हावा मेले का आयोजन एवं ब्यूटी पार्लर का उद्घाटन / Shivpuri News

शिवपुरी। दूरसंचार वाहिनी आई.टी.बी.पी. शिवपुरी में हिमवीर वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (हावा) की सभा का आयोजन डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा दूरसंचार वाहिनी की अध्यक्षता में किया गया। इस सभा में वाहिनी की समस्त हिमवीर महिला सदस्यायें मौजूद थी। सभा का आयोजन रितु की अगुवाई में हुआ।

सर्वप्रथम डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा के आगमन पर वाहिनी की समस्त हिमवीर महिलाओं ने गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। सभा की शुरुआत चीफ एग्जक्यूटिव हावा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती वंदना के साथ की गई। सभा के दौरान सांस्कृतिक प्रोग्राम, मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को पुरुस्कार भी दिये गये।

अन्त में डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा ने समस्त हिमवीर महिला सदस्याओं को भारतीय संस्कृति के अनुसार त्यौहारों को हर्ष एवं उल्लासपूर्ण से मनाने का आग्रह किया तथा सभी हिमवीर महिला सदस्याओं को करवाचौथ के पर्व की शुभकामनाएं दी।

उपमहानिरीक्षक दूरसंचार वाहिनी के निर्देशन में वाहिनी कैम्पस में हिमवीर महिलाओं के लिए ब्यूटीपार्लर खोला गया है, जिसका उद्घाटन डा. सुषमा शुक्ला द्वारा रिवन काटकर किया गया। साथ ही वाहिनी कैम्पस में हिमवीर जवानों एवं उनके परिवारजनों हेतु मेले का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे- रस्सा कसी, तीन टांग दौड़, जलेबी दौड़, कन्चा चम्मच दौड़, म्यूजिकल चेयर आदि आयोजित की गई।

अन्त में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को डा. सुषमा शुक्ला, चीफ एग्जक्यूटिव हावा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: