Press "Enter" to skip to content

मां पीतांबरा की नगरी दतिया में जानकी सेना का धूमधाम से संपन्न हुआ भव्य राष्ट्रीय महाभियान सुंदरकांड / Shivpuri News

 

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा हुए कार्यक्रम में शामिल

सैकड़ों की संख्या में लोगों ने की मां जानकी सेना संगठन की सदस्यता ग्रहण

शिवपुरी/दतिया। मां जानकी सेना संगठन का भक्ति महाभियान सुंदरकांड की श्रंखला में 374 वां सुंदरकांड मां पीतांबरा की नगरी दतिया में धूमधाम से संपन्न हुआ, कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए। सुंदरकांड समापन के बाद यहां पर सैकड़ों की संख्या में लोगों ने माँ जानकी सेना संगठन में सदस्यता ग्रहण की। दतिया में सुंदरकांड का भव्य आयोजन मां जानकी सेना संगठन के संरक्षक सदस्य दतिया अंबिका शर्मा एवं उनके परिवार के गौरव शर्मा, रामू शर्मा पार्षद, प्रियंका शर्मा, विनय शर्मा आदि के सहयोग से किया गया। दतिया में होने वाले पूरे कार्यक्रम के दौरान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी अपनी पत्नी विभा रघुवंशी के साथ शनिवार के अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर शामिल हुए उन्होंने सुबह से शाम तक का अपना पूरा समय सुंदरकांड को दिया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए मां जानकी सेना संगठन के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज के नेतृत्व में शिवपुरी से लगभग 70 गाड़ियों का काफिला 300 लोगों को लेकर दोपहर 11 बजे मां पीतांबरा की नगरी दतिया के लिए निकला, 1 बजे दिनारा पहुंचा, वहां पर संगठन के महासचिव नरेश प्रताप सिंह बॉबी राजा के द्वारा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी। स्वल्पाहार उपरांत दोपहर 2:30 बजे मां जानकी सेना संगठन के सदस्य दतिया पहुंचे, वहां पर परशुराम हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड का शुभारंभ किया गया सुंदरकांड प्रारंभ होने से लेकर और अंत तक वहां सिर्फ आनंद ही आनंद दिखाई दिया। सुंदरकांड का प्रारंभ दोपहर 3 बजे हुआ जो सायकाल 6 बजे तक चला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए जिन्होंने महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज का आशीर्वाद भी लिया। तत्पश्चात कार्यक्रम में मां जानकी सेना संगठन में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। शर्मा परिवार के द्वारा कार्यक्रम में आमंत्रित 3000 लोगों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी।

 

मां जानकी सेना संगठन स्मारिका का किया विमोचन

दतिया में आयोजित कार्यक्रम में पधारे गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा, महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज,विधायक कोलारस वीरेंद्र रघुवंशी, बृजेश सिंह तोमर के द्वारा मां जानकी सेना संगठन द्वारा प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस स्मारिका के माध्यम से आप माँ जानकी सेना संगठन के बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं।

 

इन लोगों ने की सदस्यता ग्रहण

संगठन के दतिया आयोजन में सैंकड़ों सदस्यों ने सदस्य की जिनमें मुख्य रूप से शामिल हुए बृजेन्द्र सिंह गुर्जर ,रामप्रकाश शर्मा , कल्लू यादव डबरा, दीपू शर्मा डबरा, अतुल कुमार, प्रीति सूर्येश, अमित अवस्थी, ज्योति त्रिवेदी, देवेन्द्र रावत, शेलजा शर्मा, हेमन्त नामदेव, शैलेन्द्र गुर्जर, हृदेश सेन,प्रहलाद कौरव ,संतोष गुप्ता, सुरेश परिहार,कमलेश गुप्ता, मुकेश साहू, संजू यादव(झांसी), राहुल शर्मा,शिवजी परमार,अन्ना पंडित ,कैलाश बघेल, रामू शर्मा(पार्षद), प्रकाश सिंह, प्रताप सिंह रघुवंशी, कपिल सक्सेना ,अंकित रघुवंशी, नीरज दुबे,देवेन्द्र शुक्ला, आशीष यादव , छोटू यादव, रानू शर्मा, सत्येन्द्र यादव, अंशुमान यादव, बंटी यादव ,माधव यादव, हरिओम यादव आदि लोगों ने मां जानकी जाना संगठन की सदस्यता ग्रहण की। संगठन के द्वारा भव्य विशाल आयोजन के लिए आयोजक अंबिका शर्मा(संरक्षक सदस्य दतिया),गौरव शर्मा(अध्यक्ष दतिया जानकी सेना संगठन), रामू शर्मा(पार्षद) का आभार व्यक्त किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: