शिवपुरी। खबर अमोला थाना क्षेत्र से आ रही है। यहां एक पेट्रोल पंप के कर्मचारी ने हेराफेरी कर मालिक को 13 लाख रुपए से अधिक का चूना लगा दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कंथरिया पेट्रोल पंप सिरसौद चौराहे के मालिक ने थाने में आकर शिकायत दर्ज करवाई कि उसके पेट्रोल पंप पर गिर्राज तिवारी कर्मचारी के रूप में कार्य करता था। उक्त कर्मचारी ने 11 मार्च 2017 से लेकर अब तक पेट्रोल पंप के रजिस्टर व रीडिंग में गड़बड़ी कर करीबन 13 लाख 33 हजार 368 रुपए की धोखाधड़ी कर दी। जब इस बात का पता चला तो कर्मचारी फरार हो गया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
Be First to Comment