Press "Enter" to skip to content

आशा कार्यकर्ता के साथ देवर ने की डर्टी हरकत, रोका तो बोल दिया कुल्हाड़ी से हमला / Shivpuri News

शिवपुरी। शिवपुरी के बदरवास में एक आशा कार्यकर्ता के साथ उसी के देवर ने छेड़छाड़ की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई। शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती आशा कार्यकर्ता ने बताया कि बदरवास सीएससी में आशा कार्यकर्ता के पद पर भी पदस्थ हैं। उसके पति का देहांत 3 साल पहले हो चुका है। उसके दो बेटे हैं और दो बेटियां हैं। बेटियों की शादी हो चुकी है। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसका देवर उसके पति के देहांत होने के कुछ समय बाद से उस पर गंदी निगाह रख रहा था।

आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसके दोनों बेटे बहन के यहां शादी में भात पहनाने गए थे। इस बीच वह घर पर अकेली थी। उसका देवर कमरे में आ धमका और जोर जबरदस्ती करने लगा, जब उसने इसका विरोध किया। उसके देवर ने कमरे में रखी कुल्हाड़ी उसके सिर में दे मारी और मौके से फरार हो गया। पीड़ित आशा कार्यकर्ता का कहना है कि उसका देवर उसे अपने साथ गलत तरीके से रखना चाहता है और उससे नाजायज संबंध भी बनाना चाहता है। जिसका विरोध उसके द्वारा किया गया था। आशा कार्यकर्ता ने बताया कि उसने अपने देवर की शिकायत बदरवास थाने में दर्ज कराई। जिसके बाद वे अपने बेटों के साथ जिला अस्पताल में लाकर भर्ती हुई।

बदरवास थाना प्रभारी राकेश शर्मा का कहना है कि महिला की शिकायत पर देवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: