Press "Enter" to skip to content

वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा का निधन, शोक संवेदना / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के वरिष्ठ पत्रकार और शिवपुरी नवयुग के प्रधान संपादक हरिशंकर शर्मा का आज सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह सिद्धी विनायक अस्पताल में भर्ती थे। उनकी उम्र 75 वर्ष थी। पत्रकार विपिन शुक्ला के जीजा हरिशंकर शर्मा का अंतिम संस्कार आज शोकाकुल माहौल में मुक्तिधाम शिवपुरी पर किया गया। उनके निधन पर अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त  की हैं।

श्री शर्मा गांधी कॉलोनी में निवास करते थे। बताया  जाता है कि कल रात उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उन्हें इलाज के लिए सिद्धी विनायक अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत में सुधार हुआ। लेकिन आज सुबह 5 बजे अचानक उन्हें हृदय का दौरा पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: