Press "Enter" to skip to content

आशु कवि पं. भानू प्रताप शर्मा का निधन  / Shivpuri News

शिवपुरी। प्रज्ञात आशु कवि एवं चर्चित पुस्तक गांधी-नेहरू नामा के लेखक पं. भानू प्रकाश शर्मा का कल सुबह 10 अक्टूबर को अपने ग्राम रन्नौद परगना कोलारस जिला शिवपुरी में निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। उनके पिता प्रज्ञात वैधाचार्य पं. राधाकृष्ण शर्मा थे।

सिंधिया राजवंश से गहरा ताल्लुक रखने वाले भानू प्रकाश राजमाता विजयाराजे सिंधिया के भी बहुत करीब थे। राजमाता के भव्य समारोहों में उनकी उपस्थिति रहती थी। सिंधिया राजवंश के विवाह समरोहों में उनके अभिनंदन पत्र जो एक लंबी कविता के रूप में होते थे, बहुचर्चित रहते थे। राजमाता सिंधिया और माधवराव सिंधिया ने कई बार जयविलास पैलेस में उनको सम्मान किया था। श्रीमद् भागवत गीता का कविता में किया गया उनका भावानुवाद बेहत चर्चित रहा है। कल शाम उनके गृह ग्राम रन्नौद में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्रि उनके ज्येष्ठ पुत्र कविवर राममोहन शर्मा ने दी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: