शिवपुरी। लुकवासा कस्बे में नौकर को मालिक से बेवजह गालियां सुनना इतना नागवार गुजरा कि उसने जहर खाकर जान दे दी। अशोक कस्बे के ही रहने वाले पिंटू रघुवंशी के यहां नौकर था। पिंटू ने किसी बात को लेकर बेवजह उसे गालियां दी और कॉलर पकड़ की। इस बात से दुखी होकर नौकर अशोक ने तीन दिन पहले जहर खा लिया। जब पिंटू को इस बात का पता चला तो वह नौकर को लेकर कोलारस अस्पताल पहुंचा। जब अशोक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
पिंटू के खेतों में करता था मजदूरी
उधर, अशोक के परिजनों की माने तो वह पिंटू के खेतों में मजदूरी करता था। किसी ने पिंटू को भड़का दिया कि अशोक उसे गाली दे रहा था। इसी बात पर पिंटू ने अशोक की गिरेवां पकड़ कर उसे गालियां दी थीं।