Press "Enter" to skip to content

भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी का आयोजन कल / Shivpuri News

शिवपुरी। पिछडा वर्ग के अधिकारों की सुरक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री वराजसिंह चौहान को धन्यवाद प्रेषित करने और कांग्रेस की पिछडा वर्ग विरोधी मानसिकता को जन जन तक उजागर करने के लिए भाजपा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के निर्देश पर 9 जनवरी को शिवपुरी में प्रबद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में मुख्य वक्ता चाचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीणा एवं अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष राजू बाथम करेंगे। संगोष्ठी में पिछडा वर्ग के प्रबुद्धजन, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं पिछडा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुशवाह ने बताया कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में व्यवधान उत्पन्न कर पिछडा वर्ग समाज को न सिर्फ आरक्षण से वंचित किया बल्कि पूरी चुनाव प्रक्रिया को निरस्त कर दिया। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी की सरकार और संगठन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र को साकार करते हुए पिछडा वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में पिछडा वर्ग के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही है। साथ ही केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा पिछडा वर्ग के कल्याण के लिए कई निर्णय लिए गए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछडा वर्ग के साथ हमेशा छल किया। जबकि भाजपा ने हर कदम पर इस वर्ग का साथ दिया और सम्मान किया।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: