Press "Enter" to skip to content

चिंताहरण मंदिर पर निकला 6 फीट लंबा मगरमच्छ, देखने वालों का लगा तांता / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर के छत्री रोड पर िस्थत चिंताहरण मंदिर के पास शनिवार अल सुबह 6 फीट लंबा मगरमच्छ निकला। मगरमच्छ के निकलते ही आसपास लोगों की भीड़ लग गई। वहीं कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़ा और उसे पानी में छोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार शहर में बारिश होते ही जगह-जगह मगरमच्छों के निकलने का सिलसिला शुरू हाे जाता है और अक्सर यह मगरमच्छ जाधव सागर व गुर्जर तालाब के पास िस्थत इलाकों में देखने को मिलते हैं। इसी तरह शिवपुरी जिले में बीते रोज हुई बारिश के कारण मगरमच्छ एक बार फिर से बाहर आने लगे हैं। शनिवार सुबह छत्री रोड िस्थत चिंताहरण मंदिर पर जब लोग दर्शन करने जा रहे थे तभी उन्हें एक 6 फील् लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। यहां कुछ लोगों ने मगरमच्छ को पकड़कर पानी में छोड़ दिया। मौके पर कोई भी प्रशासनिक टीम नहीं पहुंची थी।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: