Press "Enter" to skip to content

समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प / Shivpuri News

हम सब की प्राथमिकता समाज में फैली कुरीतियों पर अंकुश लगाना : पुरुषोत्तमकांत शर्मा

ब्राह्मण समाज की वार्ड 3 की कार्यकारिणी गठित

शिवपुरी।-समाज उत्थान एवं सामाजिक गतिविधियों मैं विप्र बंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयोजन से जल मंदिर मैरिज गार्डन शिवपुरी में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन समाज की बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पूजा अर्चना के साथ किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता बाबूलाल पांडे एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि पाराशर ने की। हम सब की प्राथमिकता समाज में फैली कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा एवं मृत्यु भोज आदि पर अंकुश लगाकर समाज उत्थान होना चाहिए उक्त उद्गार व्यक्त किए जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा ने जो मुख्य अतिथि की आसंदी से बैठक को संबोधित कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि पाराशर ने बालिका शिक्षा एवं समाज में महिलाओं की सक्रियता बढ़ाने पर बल दिया ।

महावीर मुदगल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा उद्देश्य सच्चरित्रा  तपबल व निस्वार्थ भाव से सेवा भाव के साथ साथ समाज हित और राष्ट्र होना चाहिए।

कार्यक्रम को पूर्व शाखा प्रबंधक रामे स्वर दयाल शर्मा, डॉ. वीके शर्मा एवं जितेंद्र गौड, महेंद्र कुमार शर्मा ने भी संबोधित किया, तत्पश्चात सभी के विचार एवं सुझाव उपरांत वार्ड 3 की नवीन कार्यकारिणी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुई। जिसमें संरक्षक बाबूलाल पांडे एवं आर एन शर्मा, वार्ड अध्यक्ष संदीप रिंकू भार्गव, उपाध्यक्ष जितेंद्र गौड़ एवं राजेश पाराशर, महामंत्री रोहित भार्गव, योगेश मिश्रा एवं राजेंद्र दीक्षित, सचिव सुरेंद्र हरितबाल, कोषाध्यक्ष मधुसूदन भार्गव व कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश शर्मा, गोपाल भार्गव, पवन शर्मा एवं उमाशंकर शर्मा को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम कांत शर्मा, उपाध्यक्ष हरगोविंद शर्मा शहर अध्यक्ष डॉ बी के शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि पाराशर, पूर्व पार्षद अरुण पंडित, आरएन शर्मा, बाबूलाल पांडे, आरडी शर्मा, देवेंद्र शर्मा मडवासा,डीपी मिश्रा, योगेश कुमार, राजेश शर्मा, राजेंद्र दीक्षित, उमाशंकर शर्मा, राकेश भार्गव, संदीप भार्गव, गोपाल कृष्ण भार्गव, रोहित भार्गव, संस्कार उपाध्याय, राम गोपाल पाराशर, राजेश पाराशर, सुरेंद्र हृतवाल, मधुसूदन भार्गव, जितेंद्र गौड़, अनिल कुमार शर्मा, देवेंद्र शर्मा, यशवंत भार्गव, देवेंद्र गौड़ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण महासभा सनातन के संभागीय सचिव महावीर मुदगल के द्वारा किया गया। एवं अंत में आभार  जितेंद्र गौड़ ने व्यक्त किया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: