Press "Enter" to skip to content

कोरोना का कहर : इस साल न्यू ईयर की पार्टी नहीं मना सकेंगे बाहर / Shivpuri News

शिवपुरी।‎ अंग्रेजी साल 2022 पर न्यू ईयर‎ पार्टियां इस बार नहीं मनाई जा सकेंगी। ‎ ‎दरअसल कोरोना-19 के नए वैरिएंट‎ के चलते प्रदेश के साथ शिवपुरी जिले‎ में भी नाइट कर्फ्यू लगा है। नाइट‎ कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे‎ तक लागू है। ऐसी स्थिति में घर से‎ बाहर सार्वजनिक रूप से न्यू ईयर‎ पार्टियां नहीं मनाई जा सकतीं।‎ कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने‎ बताया कि जिले में नाइट कर्फ्यू‎ लगाया गया है। न्यू ईयर पार्टियां रात‎ 11 बजे के बाद सार्वजनिक रूप से‎ आयोजित नहीं की जा सकतीं।‎ प्रशासन पूरी नजर रखेगा, यदि कहीं‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ कोई पार्टी आयोजित होने की‎ सूचना मिलती है तो उसे रोका‎ जाएगा। यदि किसी को न्यू ईयर‎ मनाना है तो दिन में मना सकता है।‎ नाइट कर्फ्यू का पालन कराने के‎ लिए प्रशासनिक अधिकारियों के‎ साथ पुलिस तैनात है।‎
नया साल मनाना है तो घर‎ में ही रहकर मनाएं‎

कोरोना महामारी को मद्देनजर जिले‎ में नाइट कर्फ्यू लगाया है। रात 11 बजे‎ से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का‎ सभी को पालन करना चाहिए। यदि‎ कोई व्यक्ति रात 11 बजे के बाद‎ सार्वजनिक जगहों पर दिखाई देगा तो‎ कार्रवाई की जाएगी। नया साल मनाना‎ है तो घर में ही रहकर मनाएं।

-‎ अक्षय कुमार सिंह, कलेक्टर‎

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: