Press "Enter" to skip to content

स्व.राजीव गांधी की अमूल्य देन है महिला सशक्तिकरण : सुश्री इंदु जैन / Shivpuri News

जिला महिला कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाई स्व.राजीव गांधी जयंती

शिवपुरी- भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जयंती के अवसर पर जिला महिला कॉंग्रेस द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय गणेशाश्रम स्कूल एबी रोड़ शिवपुरी पर किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रूप किरण कौर एवं पूर्व पार्षद विमला उपस्थित रही। कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन ने कहा कि स्व.राजीव गांधी की अमूल्य देन है महिला सशक्तिकरण जिसके चलते आज महिलाऐं इस आईटी युग में महत्वपूर्ण कर रहीं है तो वहीं महिलाऐं पुलिस कर्मी और वकील, राजनीतिक और समाजसेवा के क्षेत्रों में भी महिलाओं की महती भूमिका है, कार्यक््रम में पुलिस विभाग से जुड़ी महिला अधिकारियों ने समाज में महिलाओं के अधिकारों एवं कानून से अवगत कराया साथ ही सभी धाराओ को लेकर जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार से एक महिला कितनी समस्याओं का सामना करती है और उसको समाज में कैसे आगे बढऩा है, इन सभी बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। महिलाओं को सशक्त करने की बात करते हुए इंदु जैन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी यही सच्ची श्रद्धांजलि जब महिला सशक्तिकरण के रूप में महिलाओं को उनके उल्लेखनीय क्षेत्र में कार्य करने पर सम्मानित किया जाए। इस कार्यक्रम में महिला जिला कांग्रेस की ओर से शहर अध्यक्ष राजकुमारी खान, शिल्पी राठौर, राजकुमारी शर्मा, राजकुमारी जाटव, संगीता खत्री, भावना अहिरवार, मीना जाट , गीता, ओमवटी , ज्योति धाकड़, शिवा गुप्ता महिला ब्लॉक, धानमन्त्री, शोभा आहूजा, पुष्पा बैस, संजीदा बेगम, गीता जोशी, रामसखी जाटव, मोनिका चतुर्वेदी , वैदेही, गुनगुन, शिवानी राठौर, बीना जैन, शिवानी राय सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन दिव्या जैन व आभार प्रदर्शन महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुश्री इंदु जैन के द्वारा व्यक्त किया गया।

महिला सशक्तिकरण को परिभाषित करने वाली महिलाओं का किया सम्मान

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्व.राजीव गांधी के ध्येय के अनुसार महिला सशक्तिकरण के रूप में महिलाओं को जागरूक कराना था जिसमें विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जिला महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें पुलिस विभाग में पदस्थ एस.आई.पुलिस प्रियंका पाराशर, निर्भया आधिकारी गायत्री इटौरिया, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ संस्था की अधिकारी उमा चतुर्वेदी, योगा के क्षेत्र से जया शर्मा, चिकित्सा के क्षेत्र में डा.प्रियंका बंसल, बैंकिंग क्षेत्र में एसबीआई से नेहाजी, यातायात प्रभारी नीतू अवस्थी, शिक्षा के क्षेत्र से अंजू सिंह, कला के क्षेत्र से भारती कसेरा, वकालात के क्षेत्र में रूप किरण, समाजसेवा के लिए सौम्या गुप्ता, बिजनेस के क्षेत्र में आशा आदि सभी महिलाओं को महिला सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने पर स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: