शिवपुरी। जिले में हुई भारी वर्षा के कारण नदी-नाले ओवरफुल हो गए हैं। कई जगह सड़कें गायब हो गई हैं तो कहीं रेल्वे ट्रेक धस गए हैं। वहीं प्रशासन ने फिर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते प्रशासन से कोई जनहानि न हो इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं शहर के पुराना जीवनदायनि मनियर तालाब इस बार खतरे के निशान को पार कर गया है जिसे लेकर प्रशासन ने मनियर में रह रहे लोगों को अलर्ट जारी कर तीन घंटे के अंदर मकान खाली करने को कहा है। वहीं लोगों का कहना है कि तीन घंटे के अंदर कैसे मकान खाली कराया जाए। प्रशासन का कहना था कि अगर लोगों ने मकान खाली नहीं किए तो सख्ती के साथ मकान खाली करवाए जाएंगे।
प्रशासन द्वारा लोगों को जगह खाली करने के लिए बोल दिया गया वहीं maniyar में रह रहा है कुछ निवासियों ने भाजपा नेता दिलीप मुद्गल पर जबरदस्ती प्रशासन के सहयोग से मकान तोड़ पाए जाने के आरोप लगाए हैं वही लोगों ने मकान तोड़े जाने का विरोध किया
Be First to Comment