कोलारस/ थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौता में पारिवारिक विवाद के चलते पति ने अपने
स्वजनों के साथ मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की
जानकारी के अनुसार फरियादिया शशी लोधी निवासी ग्राम भड़ौता की शादी ग्राम
खातीगांव थाना इंदार निवासी संग्राम सिंह लोधी के साथ हुई थी। शादी के बाद
पारिवारिक विवाद के चलते ससुरालियों द्वारा दी जा रही प्रताड़ना से तंग आकर
फरियादिया पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थी। रविवार को सुबह 8
बजे फरियादिया अपने घर पर बैठी हुई थी। तभी उसका पति अपने बड़े भाई के साथ
फरियादिया के घर पहुंचा। जहां किसी बात को लेकर मुंहवाद हो गया। मुंहवाद के
चलते आरोपित पति व जेठ ने मिलकर फरियादिया के साथ मारपीट की और जान से
मारने की धमकी दी। फरियादिया दोपहर में थाने पहुंची और अपने पति व जेठ के
खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
पारिवारिक विवाद के चलते महिला से की मारपीट / Kolaras News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विजय कछवारे को झाँसी महानगर अपना दल(एस) पार्टी जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर प्रथम वार अपने ग्रह ग्राम आने पर हुआ स्वागत सम्मान समारोह / Shivpuri News
- सीट शेयरिंग फॉर्मूला महाराष्ट्र में NDA के बीच लगभग तय: 27 सीटों पर भाजपा, 14 पर शिवसेना और 5 सीटों पर NCP चुनाव लड़ सकती है /NATIONAL
- थाने में रिपोर्ट करने जा रहे नरेश और सुंदरी की 4 लोगों ने की मारपीट, नया अमोला -3 की घटना दंपति ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- स्लीपर कोच बस ने बाइक में पीछे से मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 युवक गंभीर घायल / Shivpuri News
- ब्रज की तर्ज पर लट्ठमार होली का आयोजन: लट्ठमार होली में पुरुष महिलाओं पर गुलाल फेंकते हैं और उसके बाद महिलाएं पुरुषों पर लट्ठ मारती है / Shivpuri News<br>
Be First to Comment