Press "Enter" to skip to content

अस्पताल बना चोरों का अड्डा, 7 दिन में हुई तीन चोरी की घटनाएं / Shivpuri News

रात में चौकी बंद थी, दिन में भी किसी ने सुध नहीं ली

शिवपुरी। चोरी की इस घटना के बाद सेवा अपने पति ओमप्रकाश के संग परिसर में मौजूद अस्पताल चौकी पहुंची तो बंद मिली। गार्ड आदि किसी ने भी उसकी समस्या पर गौर नहीं किया। महिला ने बताया कि उनके बेटे की तबियत ज्यादा खराब है, इसलिए छोड़कर भी बार-बार कहीं नहीं जा सकते।

शिवपुरी|जिला अस्पताल शिवपुरी के सर्जिकल वार्ड की गैलरी में भर्ती बेटे के पास लेटी महिला अटेंडर का अज्ञात बदमाश ने बटुआ सहित 2 हजार रुपए पार कर दिए हैं। रात करीब 1 बजे बदमाश ने आकर सो रही महिला का पहले गला टटोला, फिर बटुआ छीनकर भाग गया। जिला अस्पताल में एक सप्ताह के भीतर चोरी की यह तीसरी घटना सामने आई है। अस्पताल प्रबंधक और पुलिस कुछ भी नहीं कर पा रही है।

जानकारी के मुताबिक सेवा सेन पत्नी ओमप्रकाश सेन निवासी कराहल जिला श्योपुर के बेटे उत्तम सेन के पैर में जख्म होने की वजह से जिला अस्पताल शिवपुरी भर्ती कराया है। खर्चे के लिए महिला 2 हजार रुपए बटुए में डालकर लाई थी। महिला सेवा सेन ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात 1 बजे अचानक कोई गला टटोलने लगे। अचानक नींद खुली तो देखा कि 40-42 साल का व्यक्ति था। कहने लगा कि हमारा मरीज भर्ती है। इससे पहले कुछ समझ पाती, बटुआ लेकर भाग गया। दूसरे लोग जागे, तब तक बदमाश भाग चुका था।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: