Press "Enter" to skip to content

देश सेवा के लिए समर्पित हैं राहुल गांधी: कु. शिवानी राठौर / Shivpuri News

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी का जन्म दिवस कु. शिवानी राठौर जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने अपने सभी साथियों के साथ वृद्धजनों की सेवा कर सेवा दिवस के रुप में मनाया। इस अवसर पर वृद्ध जनों के बीच केक काटकर फल वितरित किए गए। शिवानी राठौर ने बताया कि राहुल गांधी जी का 51 वां जन्मदिवस सादगी पूर्ण तरीके से सेवा दिवस के रूप में मनाया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के भूतपूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ऐसे परिवार से संबंध रखते हैं जिनके पूर्वजों ने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए प्राणों की आहुति तक दी है। राहुल गांधी वर्तमान परिस्थितियों में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए हमेशा अग्रसर रहे। लॉकडाउन में उन्होंने अपने निर्देशन में समस्त कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए जनता की सर्वश्रेष्ठ सेवा करने के लिए लोगों को समय-समय पर प्रेरित किया है।इस अवसर पर शिवानी राठौर, रक्षा ओझा, राकेश सोनी, अनम राठौर आदि साथी उपस्थित हुए

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: