Press "Enter" to skip to content

जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन देश की सर्वश्रेष्ठ शाखा

शिवपुरी।
यह हमारा सम्मान नहीं, हमारी सेवा गतिविधि का सम्मान है। शिवपुरी की चाहे
जैन मिलन शाखा हो या महिला जैन मिलन शाखा दोनों ने इस वर्ष सेवा गतिविधि के
लिए तन-मन-धन समर्पित किया। इसीलिए संस्था की सेवा गतिविधियों का
मूल्यांकन करते हुए न केवल राष्ट्र स्तर पर जैन मिलन और महिला जैन शिवपुरी
को सर्वश्रेष्ठ शाखा के पुरस्कार से नवाजा गया। इसके अलावा क्षेत्रीय स्तर
पर भी यह पुरस्कार संस्था को मिले। यह विचार जैन मिलन के अध्यक्ष भानु
प्रकाश जैन ने सोनागिर में हुए अधिवेशन के दौरान पुरस्कार ग्रहण करने के
अवसर पर व्यक्त किए। कुल मिलाकर देश की 1190 शाखाओं में शिवपुरी शाखा को
सेवा गतिविधियों के लिए 12 मैडल हासिल हुए। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर
राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, महामंत्री नरेश जैन, क्षेत्रीय
अध्यक्ष इंजीनियर राजेंद्र जैन मगरोनी, क्षेत्रीय मंत्री डोली जैन सहित
क्षेत्रीय व केंद्रीय पदाधिकारियों के साथ स्वागत अध्यक्ष अतिवीर महेंद्र
जैन पत्ते वालों ने शामिल होकर दीप प्रज्वलन किया। इसके बाद भगवान महावीर
के चित्र का अनावरण अतिवीर प्रेमचंद जैन ने किया।
राष्ट्रीय स्तर पर
सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों को अंजाम देने वाले संस्था अध्यक्ष अतिवीर
भानुप्रकाश जैन, महिला जैन मिलन की अध्यक्ष वीरांगना ललिता जैन द्वारा
संस्था सदस्यों के साथ मिलकर सर्वश्रेष्ठ शाखा के साथ अध्यक्ष के लिए यह
पुरस्कार लिया। इसके अलावा क्षेत्रीय अधिवेशन के दूसरे चरण में दोनों शाखा
अध्यक्षों के साथ मंत्री अतिवीर अशोक जैन, महिला जैन मिलन की सचिव वीरांगना
मंजू जैन को सेवा गतिविधियों के लिए क्षेत्रस्तर पर सम्मानित किया गया।
संस्कार वर्ष के कार्यक्रम, 20 लोगों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करने, जल
सरंक्षण के लिए तालाव व झील की सफाई करने पर भी पुरस्कार मिला। वहीं
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुकेश जैन, क्षेत्रीय संयोजक वीरांगना ज्योति मनोज जैन
आमोल, केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश मामा, हरिओम चौधरी, आनंद जैन भी
सेवा गतिविधियों के लिए सम्मानित किया गया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: