Press "Enter" to skip to content

गांव-गांव में भाजपा द्वारा किया जाएगा संवाद स्थापित

गांव-गांव में भाजपा द्वारा किया जाएगा संवाद स्थापित
Displaying 27 shiv 9.jpg
भारतीय जनता पार्टी शिवराज सिंह के चमत्कारी एवं जन कल्याणकारी नेतृत्व के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गांव-गांव जायेगी और लोगों से संवाद स्थापित करेगी। पंचायत एवं वार्ड स्तरीय इन सम्मेलनों में आम जनता के जीवन स्तर को सुधारने में भाजपा सरकार की भूमिका का स्मरण कराया जायेगा। खनियाधाना के भाजपा कार्यकर्ताओं को वरिष्ठ नेता धैर्यवर्धन ने कहा कि शिवराज सिंह की लीडरशिप ऐसा नेतृत्व है जो लोगों के दर्द को समझता है़। सीधे जनता के मन में यह सरकार उतरी हुई है। धैर्यवर्धन ने कहा कि पार्टी इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के तौर पर मना रही है।  बगैर किसी लैंगिक, जाति या संप्रदाय के भेदभाव के प्रदेश के सभी वर्गों तक यह सरकार मदद लेकर पहुंची है। इन कार्यक्रमों में हितग्राही भाई बहिनें से अनुभव कथन भी कराये जायेंगे। द्वारे द्वारे दीपक जलाकर शिवराज सरकार को बधाई देते हुये लोक कल्याण की कामना की जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भानु जैन ने की।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: