भाजपा पार्षद भार्गव ने बांटे मुफ् गैस कनैक्शन
कोलारस। कोलारस इण्डेन गैस एजेंसी के मैनेजर रोहित गर्ग ने जानकारी देते हुये। बताया कि कोलारस नगर के भाजपा के पार्षद राजकुमार भार्गव द्वारा गत दिवस शनिवार की दोपहर केन्द्र सरकार की उज्जवला योजना के तहत 2 महिलाओ को मुफ्त में गैस के कनैक्शन चूल्हा, रेगूलेटर, लेजम, सिलेण्डर सम्पूर्ण गैस कनैक्शन मुफ्त में प्रदान किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के पार्षद राजकुमार भार्गव के द्वारा महिला कनैक्शन धारी सीमा पत्नि मूलचन्द बाथम, रामप्यारी पत्नि भरोसालाल सोनी को भार्गव द्वारा स्वयं दस्तावेज तैयार करा कर गैस के कनैक्शन प्रदान किये। इस मौके पर गैस एजेंसी के मैनेजर रोहित गर्ग के अलावा एजेंसी स्टॉफ, समाज सेवी श्रवण लाल चन्देल, श्री राम मेडिकल के संचालक मनीष गौड विशेष रूप से मौजूद थे। मैनेजर गर्ग ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत 1622 रूपये हितग्राही की सबसिटी से काटे जाते है। शेष राशि केन्द्र सरकार द्वारा इण्डियन ऑयल के खाते में जमा कराई जाती है। जब तक 1622 रूपये कनैक्शन धारी की सबसिटी से बसूल नही होते तब तक कनैक्शन धारी के खाते में सबसिटी नही पहुंचती।
Be First to Comment