Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर में कट मारने पर विवाद, 4 लोग घायल, 8 पर केस दर्ज / Kolaras News

कोलारस। कोलारस के सेसई सड़क गांव में ट्रैक्टर में कट मारने
पर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-लुहांगी और फर्श खूनी
संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों ओर से चार लोग घायल हैं। कोलारस पुलिस थाने
में आठ पर क्रॉस केस दर्ज हुआ है।

जानकारी के
मुताबिक विशाल राजपूत ट्रक लेकर जा रहा था। उसी दौरान निर्मल सिंह सिक्ख
ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। ट्रक से ट्रैक्टर में कट लगने पर निर्मल सिंह
और विशाल में मुंहवाद हो गया। दोनों के परिजन भी मौके पर आ गए।

विवाद
बढ़ता गया और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष से विशाल राजपूत व
परम पुरी गोस्वामी और दूसरे पक्ष से निर्मल सिंह व गुरविंदर सिंह घायल हो
गए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार-चार लोगों के खिलाफ क्रास केस दर्ज
कर मामला विवेचना में ले लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: