Press "Enter" to skip to content

जूना अखाड़े की सुप्रसिद्ध साध्वी मां कंचन गिरि बनीं संगठन की अंतरराष्ट्रीय विस्तारक / Shivpuri News

 

दिल्ली और उप्र के प्रभारी हुए नियुक्त,राष्ट्रीय संतजन बने संगठन के संरक्षक

शिवपुरी। मां जानकी सेना संगठन द्वारा पिछले माह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश संरक्षक के रूप में कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा को संगठन का राष्ट्रीय संरक्षक एवं भोपाल जिला अध्यक्ष के रूप में मनोहर मेहरा को नियुक्त किया गया था इसी क्रम में संगठन ने अपना और अधिक विस्तार करते हुए इस बार राष्ट्रीय के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार किया है। जानकी सेना संगठन (हिंदुस्थान) का निरंतर विस्तार हो रहा है, संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास महाराज ने बीते दिनों अपने दिल्ली प्रवास के समय संगठन से कई राष्ट्रीय संतो को जोड़ा और दायित्व सौंपा। संगठन की अंतरराष्ट्रीय संरक्षक के रूप में जूना अखाड़े की सुप्रसिद्ध साध्वी कंचन गिरि को नियुक्त किया गया है।

दिल्ली का प्रभारी राष्ट्रीय कथा वाचक नवल किशोर को बनाया गया है,बृजधाम वृंदावन का प्रभारी प्रख्यात ज्योतिष शास्त्री वेदबिहारी, राष्ट्रीय संरक्षक बने प्रियम महाराज,उप्र प्रभारी के रूप में कानपुर जिला पंचायत सदस्य दीपेंद्र सिंह चौहान को चुना गया है दिल्ली में संगठन से जुड़े सुप्रसिद्ध पत्रकार श्री राघवेन्द्र सिंह जल्द ही संगठन जनसेवा और सुंदरकांड के आयोजनों को लेकर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेंगे जहां से राष्ट्रीय संतों का मार्गदर्शन लेकर देशभर में कार्य करेगा। कुल मिलाकर मां जानकी सेना संगठन ने पिछले 2 वर्षों में अपना संपूर्ण भारत में विस्तार करना प्रारंभ किया और यह क्रम लगातार जारी है आपको बता दें कि संगठन द्वारा सुंदरकांड को राष्ट्रीय महा व्यान के रूप में चलाया जा रहा है और संगठन की अपेक्षा है कि सुंदरकांड का पाठ भारत के हर घर में हो इसके अलावा संगठन द्वारा पर्यावरण क्षेत्र में गरीब कन्या विवाह के चित्र में गरीब असहाय लोगों की सहायता, रक्तदान शिविर लगाने,गौसेवा के क्षेत्र में इत्यादि कई ऐसे सामाजिक सेवा के कार्य हैं जिनमें सेवाभावी मां जानकी सेना संगठन पूरे मनोयोग के साथ हृदय से लगा हुआ है और यही कारण है कि संगठन की कार्य कुशलता को देखते हुए लोग स्वयं ही मां जानकी सेना संगठन से जुड़ते जा रहे हैं।

 

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!
%d bloggers like this: